एक विवाह ऐसा भी : दूल्हा ईसाई, दुल्हन मुस्लिम, मगर दूल्हे ने भरी दुल्हन की मांग और लिए सात फेरे

534
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। यूपी के बरेली शहर की एक शादी इस समय खूब चर्चा बटोर रही है। जो भी इस शादी के बारे में सुन रहा है, वह हैरानी जता रहा है। दरअसल, इस शादी के दोनों किरदार यानी दूल्हा और दुल्हन दो अलग-अलग धर्म के हैं और उनकी शादी तीसरे धर्म (Hindu religion marriage) की मान्यताओं के मुताबिक हुई है।

यह अनूठी शादी हुई है बरेली के अगस्‍त्य मुनि के आश्रम में, जहां ईसाई धर्म के दूल्हे ने मुस्लिम धर्म की दुल्हन के साथ हिंदू परंपराओं से शादी (Hindu religion marriage) की है। दुल्हन की मांग भरी गई। दोनों ने सात फेरे लिए और कन्यादान और गोद भराई की रस्म भी निभाई।

पीलीभीत की रहने वाली नूर बी और पूरनपुर के सुमित की मुलाकात 3 साल पहले इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन दोनों के बीच धर्म की दीवार आ गई। सुमित ईसाई धर्म का था और नूर मुस्लिम। ऐसे में परिजनों ने भी विरोध किया। मगर दोनों साथ रहना चाहते थे।

इस दौरान सुमित ने नूर को बताया कि उसे सनातन धर्म के संस्कार पसंद हैं। उसने नूर के सामने सनातन धर्म से शादी (Hindu religion marriage) करने का प्रस्ताव रखा, जिसे नूर ने भी खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। शादी करने के लिए सुमित ने अपने दोस्तों से मदद मांगी, जिसके बाद दोनों की शादी करवाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता तैयार हो गए और सुमित को लेकर अगस्त्य मुनि के आश्रम पहुंचे। यहां पर दोनों की शादी (Hindu religion marriage) हुई। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नूर की गोद भराई की रस्म निभाई, वहीं खुद महंत ने कन्यादान किया। इसके बाद सुमित ने नूर की मांग भरी और उसके साथ सात फेरे लिए। सभी रस्में निभाने के बाद नूर ने अपना नाम निशा रख लिया।

उसने कहा कि अब उसका नाम निशा है और भविष्य में उसे इसी नाम से जाना जाए। वह अब सुमित के साथ दूसरे शहर में जाकर सुखी से रहेगी। उसने यह भी कहा कि वो माता रानी की भक्त है और नवरात्रों में उपवास भी रखेगी।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।