होली : रंगों में सराबोर हुआ पूरा देश, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

484
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। पूरा देश आज रंगों में सराबोर है। होली (Holi- 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त अपने गिले शिकवे दूर करके गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं और गुझिया खिलाकर मुंह मीठा करते हैं। होली के दिन गले मिलने से पुराने सारे विवाद खत्म हो जाते हैं और रिश्ते में अपनापन बढ़ता है। साथ ही देश के आम आदमी के साथ नेता भी होली के रंग नजर आ रहे हैं।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को होली (Holi- 2022) के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली (Holi- 2022) की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।

राहुल गांधी बोले- यह दिलों को जोड़ने वाला त्योहार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने होली की शुमकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘दिलों को जोड़ने वाले त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं।’

नकवी ने ढ़ोलक बजाकर मनाई होली

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने आवास पर ढ़ोलक बजाकर होली का त्योहार मनाया। इस पर उन्होंने कहा, “हमारे देश की यही खूबसूरती है कि हम सभी त्योहार एक साथ मनाते है इसलिए हम कहते ‘अनेकता में एकता’। ये त्योहार सभी को जोड़ने वाला त्योहार है।”

राजनाथ सिंह ने मनाई होली

दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली (Holi- 2022) का जश्न मनाया। इन दौरान वे लोगों को गुलाल लगाते नजर आए।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।