कमरे में अन्य महिला संग था होमगार्ड पति, पत्नी ने बाहर से जड़ा ताला। बाद में फिर यह हुआ

182
खबर शेयर करें -

 

लखनऊ। 15 साल से फरार चल रहा होमगार्ड पति एक अन्य महिला संग एक कमरे में रंगरेलियां मनाता हुआ पकड़ा गया। इसे होमगार्ड की पत्नी ने ही पकड़ा। जैसे ही उसे पता चला कि पति कमरे में हैं, उसने बाहर से ताला जड़ दिया और पुलिस को बुला लिया। विभाग विभागीय कार्रवाई कर रहा है।
लखनऊ में तैनात एक गोमगार्ड अरुणेश पीजीआई क्षेत्र में एक कमरे में है, उसके साथ एक अन्य महिला भी है। यह सूचना मिलते ही उसकी पत्नी अपने चारों बच्चों के साथ कमरे पर जा पहुंची। उसने बाहर से ताला डाल दिया और कोतवाली पहुंच गई। वहां से पुलिस आई और ताला खोला तो होमगार्ड रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक गोमगार्ड की शादी 1990 में हुई थी। उसके कुछ साल बाद आपसी झगड़ा शुरू हो गया। पत्नी का आरोप था कि गोमगार्ड पति किसी महिला से अवैध संबंध रखता है। टोकने पर मारपीट करता है। एक दिन उसने महिला समेत बच्चों को पीटा, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज करा दी। तभी से वह लापता है। पत्नी बच्चों संग अलग रह रही है। गोमगार्ड पति के कमरे में होने की सूचना मिली तो वह आज धमक पड़ी। बात सही निकली। इंस्पेक्टर पीजीआई आशीष द्विवेदी ने बताया कि गोमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैदियों ने महिला को पिलाई नशीली को‌ल्ड्रिंक, फिर पुलिस वैन में बनाया हवस का शिकार