मुंबई। एजेंसी
मुंबई में अगर आप मास्क नहीं लगाते हैं और जुर्माना भर पाने की स्थिति में नहीं हैं तो सामुदायिक सेवा के तहत आपको सड़कों पर झाड़ू लगाना पड़ सकता है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर 200 रुपये का जुर्माना करती है और अगर कोई जुर्माना नहीं भरना चाहता है तो उसे सामुदायिक सेवा के तहत सड़कों पर झाड़ू लगाना होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण अधिकारियों ने संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।के-वेस्ट निकाय वार्ड ने मास्क पहने बिना घूमने वाले कई लोगों से एक घंटे तक झाड़ू लगवाई। इस वार्ड में अंधेरी पश्चिम, जुहू और वर्सोवा आते हैं। सहायक निगम आयुक्त (के-वेस्ट वार्ड) विश्वास मोटे ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले सात दिनों में मास्क नहीं पहनने और अधिकारियों से अनावश्यक बहस करने या जुर्माना भरने से मना करने वाले लोगों से हमने सामुदायिक सेवा के तहत झाड़ू लगवाया है।
मास्क न पहनने पर जुर्माना नहीं भरा तो सार्वजनिक स्थल पर लगानी होगी झाड़ू, इस शहर में लागू हुआ नियम
1
/
297
हल्द्वानी के इस बैंक में चली गोली, मची अफरा-तफरी, देखें पूरा मामला! VIDEO
हल्द्वानी के पॉश इलाके में अग्निकांड रोता बिलखता रह गया परिवार..!VIDEO
उत्तराखंड के इस नामी स्कूल की बस खाई में गिरी, बच्चों का हुआ यह हाल..
उत्तराखंड: दुल्हन लेकर घर लौट रहे इतने बारातियों की मौत, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें देखें! VIDEO
उत्तराखंड: मां ने बेटी को मार डाला, छोटी बहन बोली- वो चिल्ला रही थी, और मम्मी.. मासूम क्या बोली..
उत्तराखंड: दूल्हे के घर में हुआ काड़, दुल्हन के बिना लौटी बारात, VIDEO
1
/
297