spot_img

बरेली में कोई महिला मुसीबत में हो तो इस नंबर पर मिलाएं फोन

बरेली। उन्नाव की रेप पीड़िता की मौत के बाद बरेली प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए हैं। शोहदों से परेशान लड़कियां और महिलाओं के लिए प्रशासन ने लोकल हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। परेशान महिला और लड़कियां किसी भी वक्त 7035004602 पर फोन कर शिकायत कर सकेंगी। आने वाली शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। पुलिस की हीलाहवाली के बारे में पीड़िता हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकेंगी। हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने के लिए महिला कर्मी तैनात की गईं हैं।


उन्नाव रेप पीड़िता की शुक्रवार रात को दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्नाव कांड को लेकर सरकारी मशीनरी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्नाव जैसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला कल्याण विभाग ने बरेली में पहल की है। परेशानी में फंसी महिलाओं की तुरंत मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है। उत्पीड़न की शिकार महिलाएं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से संतुष्ट न होने की हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकेंगी। वन स्टॉप सेंटर पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। महिला उत्पीड़न के मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!