ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो जरा ध्यान दें : काठगोदाम, रामनगर और लालकुआं की 20 ट्रेनों का बदल गया समय

199
# general ticket facility in trains
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे ने अपनी कई ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है। इनमें से अधिकांश ट्रेनें काठगोदाम, लालकुआं और रामनगर से चलने वाली हैं। रेलवे ट्रैक पर आने वाले बाघ, गुलदार, हाथी समेत अन्य वन्यजीवों की रक्षा के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार हाथी या दूसरे वन्यजीव रेलवे ट्रैक पर आ जाते हैं। कोई तेज रफ्तार ट्रेन अाने पर ये उसकी चपेट में आकर जान गंवा देते हैं। हाल में कई घटनाएं बढ़ी हैं। बीते दिनों ऊधमसिंह नगर की पीपलपड़ाव रेंज में रेलवे ट्रैक पर आए दो हाथियों की एक साथ ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

इसी को देखते हुए रेलवे ने 22 ट्रेनों की गति बदल दी है। वन्यजीव बहुल इलाकों में पहुंचने पर ट्रेन की गति धीमी करने का निर्णय लिया गया है, जिससे कोई वन्यजीव अगर ट्रैक पर आ भी जाए तो उसे नुकसान न हो। अब ट्रेनों की स्पीड कम होने से इसके समय में भी फर्क पड़ा है। इन ट्रेनों के गंतव्य तक पहुंचने व स्टेशन से छूटने के समय में 10 से लेकर 35 मिनट तक का समय बढ़ाया व कम किया गया है। इसके लिए रेलवे ने वन्यजीव बहुल इलाकों के सात रेल खंडों को चिह्नित कर कॉशन बोर्ड लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता पहुंचे सीएम धामी, बाबा तरसेम सिंह को दी श्रद्धांजलि, जांच को एसआईटी गठन के निर्देश

जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि निर्धारित रेल खंड में दिन व रात दोनों समय 30 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा गति में ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। ट्रेनों का बदला समय एक अक्टूबर से प्रभावी होगा।

इन रेल खंडों के बीच धीमी रहेगी ट्रेन की स्पीड
  1. रामनगर से काशीपुर
  2. लालकुआं से पंतनगर
  3. लालकुआं से हल्द्वानी
  4. लालकुआं से हल्दीरोड
  5. गूलरभोज से लालकुआं
  6. खटीमा से बनबसा
  7. हल्दीरोड से छतरपुर
काठगोदाम, रामनगर, लालकुआं की इन ट्रेनों का बदला समय
  • 05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी काठगोदाम से 11.45 बजे के स्थान पर 11.15 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से 12.40 बजे के स्थान पर 12.30 बजे छूटेगी।
  • 05036 काठगोदाम-दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से 09.05 बजे के स्थान पर 08.45 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से 09.59 बजे के स्थान पर 09.45 बजे छूटेगी।
  • 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से 15.30 बजे के स्थान पर 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से 16.19 बजे के स्थान पर 16.04 बजे छूटेगी।
  • 05314 रामनगर-जैसलमेर विशेष गाड़ी रामनगर से 22.20 बजे के स्थान पर 22.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05356 रामनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी रामनगर से 10.10 बजे के स्थान पर 10.00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05059 लालकुआं-आनन्द विहार टॢमनस विशेष गाड़ी लालकुआं से 04.30 बजे के स्थान पर 04.25 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 09076 रामनगर-बान्द्रा टॢमनस विशेष गाड़ी रामनगर से 16.35 बजे के स्थान पर 16.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी काठगोदाम से 08.15 बजे के स्थान पर 07.25 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05333 रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी रामनगर से 07.20 बजे के स्थान पर 07.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी विशेष गाड़ी काठगोदाम से 18.20 बजे के स्थान पर 18.15 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से 19.15 बजे के स्थान पर 19.10 बजे छूटेगी।
  • 02353 हावड़ा-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर 06.55 बजे के स्थान पर 07.00 बजे पहुुंचेगी।
  • 05013 जैसलमेर-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 04.55 बजे के स्थान पर 05.05 बजे पहुुंचेगी।
  • 03019 हावड़ा-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 09.00 बजे के स्थान पर 09.25 बजे पहुुंचेगी।
  • 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 11.40 बजे के स्थान पर 11.55 बजे पहुुंचेगी।
  • 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 13.35 बजे के स्थान पर 13.45 बजे पहुुंचेगी।
  • 04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 14.40 बजे के स्थान पर 14.55 बजे पहुुंचेगी।
  • 02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 23.35 बजे के स्थान पर 23.45 बजे पहुुंचेगी।
  • 04126 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 07.15 बजे के स्थान पर 07.20 बजे पहुुंचेगी।
  • 04616 अमृतसर-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर 20.30 बजे के स्थान पर 1.05 बजे पहुुंचेगी।
  • 05060 आनन्द विहार टॢमनस-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर 20.30 बजे के स्थान पर 21.05 बजे पहुुंचेगी।
  • नोट : समय रेलवे टाइम टेबल (24 आवर क्लाक मुताबिक)
यह भी पढ़ें 👉  मदरसे के दो शिक्षकों और प्रबंधक पर सामूहिक दुराचार का आरोप, मुकदमा

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  ससुराल आये युवक ने तैश में कर डाली हवाई फायरिंग, गिरफ्तार

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।