निकाह नहीं किया तो लड़की का ऐसा वीडियो कर दिया वायरल। पुलिस के सामने यह खुलासा

155
खबर शेयर करें -

एनजेआर, बरेली।

जिले के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में एक युवक ने अपनी बहन के साथ मिलकर लड़की की किस करते समय की वीडियो बना ली। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाया और रेप किया। लड़की ने जब दूसरे धर्म में निकाह से साफ मना कर दिया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। लड़की के बदनाम होने के बाद उसके परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फतेहगंज पश्चिमी निवासी एक युवक के मुताबिक उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी निजी इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। उनकी बेटी की सहेली ने उसे अपने भाई शहजिल अंसारी से मिलवाया। दोनों भाई बहनों ने उनकी बेटी को अपनी बातों में फंसा लिया। पीड़ित का आरोप है कि शहजिल अंसारी ने अपनी बहन की मदद से उनकी बेटी की अश्लील हरकतें करते हुये वीडियो बना ली। इसके बाद से ही आरोपी उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया और धमकी दी की निकाह न करने पर वीडियो वायरल कर देंगे। इसकी जानकारी होते ही वह आरोपी शहजिल के पास वीडियो लेने गई तो आरोपी ने उनकी बेटी के साथ रेप किया। इसके बाद भी धर्म परिवर्तन की बात नहीं मानी तो आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने फतेहगंज पुलिस से करते हुये तहरीर दी है।  फतेहगंज पश्चिमी थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कई बार ऐंठ चुके हैं लड़की से रुपये, दो समुदाय का मामला होने से क्षेत्र में तनाव

आरोपी शहजिल अंसारी और उसकी बहन पर वीडियो वायरल की धमकी देते हुये कई बार रुपये भी लिये हैं। जिसकी शिकायत भी पीड़ित परिवार ने की है। इसके अलावा दो समुदायों का मामला होने पर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

एसपी देहात संसार सिंह के मुताबिक लड़की की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी लड़के को गिरफ्तार किया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।