फेसबुक पर लिखा खुदकुशी का मैसेज, फिर युवक ने खा ली मां की डिप्रेशन की दवा। हलद्वानी में गजब मामला

273
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।

बेरोजगारी और पारिवारिक कलह के कारण परेशान एक युवक ने फेसबुक पर खुदकुशी करने का मैसेज लिख भेजा। इस पोस्ट का जैसे ही पुलिस को पता चला तो हड़कंप मच गया, तत्काल जांच की गई, जानकारी मिली युवक मुखानी का रहने वाला है जिसके बाद पुलिस ने युवक के घर जाकर उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि युवक ने फेसबुक पर खुदकुशी किए जाने की बात रखते हुए अपनी मां की डिप्रेशन की गोलियां खा गया।
जानकारी के मुताबिक मुखानी में विवेकानंद हॉस्पिटल के पास रहने वाले आशीष का पत्नी से विवाद चल रहा है। इसके अलावा युवक बेरोजगार भी है, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में आ गया, शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे उसमें कई कारण लिखकर खुदकुशी करने की पोस्ट फेसबुक में डाल दी। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है युवक ने अपनी मां के डिप्रेशन की दवाई में छह गोलियां एक साथ खा ली। युवक इससे पूर्व डिश लगाने का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट