मसूरी में मर्दानी बनीं दो लड़कियां, छेड़खानी कर रहे मनचले की कर दी ऐसी हालत, राहगीरों ने भी किया हाथ साफ

528
# In Mussoorie girls beat up the man
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। मसूरी में एक मनचले को लड़कियों से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। लड़कियों ने बीच सड़क पर जूते-चप्पलों से मनचले की जमकर धुनाई कर दी (In Mussoorie girls beat up the man)। यह देख राहगीरों ने भी मनचले पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। जिससे बीच रहा लोगों की भीड़ जुटती चली गई। मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा, तब जाकर लड़कियां शांत हुई।

दो युवतियां घंटाघर चौक की तरफ जा रही थी, तभी वहां से गुजर रहे मनचले ने उन पर फब्तियां कस दी और छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इस बात से गुस्साईं युवतियों ने मनचले को पकड़ लिया और हाथों में चप्पल लेकर उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी। यह देख मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने भी मनचले की पिटाई (In Mussoorie girls beat up the man) करनी शुरू कर दी।

मामला ज्यादा बढ़ गया तो कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मनचले को लड़कियों से छुड़ाकर मसूरी कोतवाली ले आई। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम संजू कुमार है, जो यूपी के बिजनौर जिले का रहने वाला है। आरोपी मसूरी के एक होटल में काम करता है। संजू लगातार दोनों लड़कियों को परेशान कर रहा था, इसी से परेशान होकर उन्होंने उसकी जमकर धुनाई की। नियम अनुसार आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपी संजू पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।