पहाड़ पर फिर मौत बनकर आई बारिश, सोमेश्वर में भरभरकार गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर महिला की मौत

518
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। बारिश पहाड़ पर कहर बरपा रही है। इससे आए दिन यहां के लोग अपनी जिंदगी के लिए मौत से जूझ रहे है। बुधवार रात एक हादसा फिर हो गया। अल्मोड़ा के सोमेश्वर के सुतोली गांव में भारी बारिश के कारण मकान की छत धराशायी हो गई। इसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबिक उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चीखपुकार मचने से पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।

बुधवार रात 11 बजे जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर ताड़ीखेत ब्लाॅक के सुतोली गांव निवासी प्रकाश राम पुत्र मदन राम भोजन करने के बाद सो गए। इस दौरान आसमान से पानी बरस रहा था। प्रकाश राम का मकान पुरानी पत्थर शैली में बना था, जो बारिश का बोझ झेल न सका और छत अचानक भरभरा कर गिर गई। गहरी नींद में होने के कारण किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। मलबे का बड़ा हिस्सा वहां गिरा जहां प्रकाश राम की पत्नी राधा देवी (25) सोई थी। प्रकाश राम व अन्य स्वजन भी मलबे में दब गए। बुरी तरह घायल हो गया। मकान ध्वस्त होने का गांव में जिसे पता लगा, वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा। ग्रामीण खुद ही मलबा हटाने में जुट गए। स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम राहत व बचाव दल लेकर पहुंचा। मलबे में दबे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात

सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद सोमेश्वर ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने राधा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रकाश राम, उसकी मां व दो बच्चों को बेस चिकित्सालय रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में कमाई का दिया झांसा और बैंक खाते से उड़ा ली लाखों की नगदी

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।