निधन के बाद पूरी हुई कल्याण सिंह की अंतिम इच्छा, आप भी जानिए क्या चाहते थे भाजपा के यह दिग्गज नेता

501
खबर शेयर करें -

लखनऊ। राममंदिर आंदाेलन के सबसे बड़े नेता, यूपी के दो बार मुख्यमंत्री और दो राज्यों के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन के बाद रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिनभर भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह भी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे। कल्याण सिंह को पार्थिव शरीर को पहले लखनऊ स्थित उनके आवास पर रखा गया। जहां अलग-अलग दलों के नेताओं ने पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्घांजलि दी। इसके बाइ उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास से पहले भाजपा कार्यालय, फिर विधान भवन में रखा गया, जहां पर एक के बाद एक राजनेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की कार्रवाई- गलत जानकारी देने पर सुपरवाइजर को किया निलंबित

यह भी पढ़ें : निधन के बाद पूरी हुई कल्याण सिंह की अंतिम इच्छा, आप भी जानिए क्या चाहते थे भाजपा के यह दिग्गज नेता

यह भी पढ़ें : कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में भी एक दिन का राष्ट्रीय शोक, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा एलान

मगर इन सबके बीच एक वाकिया पूरे दिन चर्चा में बनी ही, वह भी कल्याण सिंह की अंतिम इच्छा। दरअसल, भाजपा कार्यालय में ही कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे के साथ ही भाजपा के झंडे से भी लपेटा गया। यह उनकी इच्छा थी कि निधन के बाद उनके शरीर को भाजपा के झंडे से लपेटा जाए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनकी अंतिम इच्छा को सम्मान देते हुए कार्य पूरा किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि 2007 में कल्याण सिंह ने एक बार कहा था कि वह भाजपा के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं। उनकी इच्छा है कि जब उनका निधन हो तो उनके शव को पार्टी के झंडे में लपेटा जाए। इसी इच्छा की खातिर रविवार को पूर्व सीएम के पार्थिव शरीर को भाजपा झंड में लपेटा गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की कार्रवाई- गलत जानकारी देने पर सुपरवाइजर को किया निलंबित

नरौरा में आज होगा अंतिम संस्कार

पूर्व सीएम कल्याण सिंह का सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में अंतिम संस्कार होगा। इसके लिए रविवार शाम को उनका पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से अलीगढ़ ले जाया गया, जहां आम लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। यहां के बाद सोमवार को पार्थिव शरीर को बुलंदशहर के नरौरा घाट ले जाया जाएगा, जहां शाम को उनका अंतिम संस्कार होगा।