प्रीतम सिंह के करीबी नेता पर करन माहरा की बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

433
# Former state secretary Mahesh Joshi
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी (Former state secretary Mahesh Joshi) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (Karan Mahara) ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने पार्टी संगठन और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार की जा रही बयानबाजी और प्रीतम सिंह को लेकर जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति को लेकर महेश जोशी को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि महेश जोशी (Former state secretary Mahesh Joshi) सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अनर्गल बयानबाजी करते आ रहे हैं, जिसे देखते हुए पार्टी ने इसका संज्ञान लिया और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने धारा 19 (च) (4) के तहत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विजय सारस्वत का कहना है कि महेश जोशी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नाम से पोस्ट की थी। सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में करण माहरा ने प्रीतम सिंह से फोन पर वार्ता की, जिसमें उन्होंने असहमति जताते हुए महेश जोशी के बयान को व्यक्तिगत बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नहाते समय चित्रकूट घाट में डूबा युवक, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

इस पर कांग्रेस ने साफ किया है कि महेश जोशी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी और सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी के नेता प्रीतम सिंह के नाम का इस्तेमाल करने पर उनके खिलाफ पार्टी साइबर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई भी करेगी। बताया जा रहा है कि महेश जोशी कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के करीबी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ,बच्चे घायल

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।