Kashipur news : पार्षद राजकुमार सेठी व्यापार मंडल अध्यक्ष बने, राजू अनेजा को मीडिया का जिम्मा

189
खबर शेयर करें -

 

काशीपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की काशीपुर इकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति के साथ राजकुमार सेठी (पार्षद)को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त गठित कार्यकारिणी ने व्यापारी वर्ग की हर समस्याओं का समुचित समाधान किए जाने के लिए प्रत्येक व्यपारी के कंधे के साथ कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया।

यहां नगर निगम परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में काशीपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा ने सर्वसम्मति के साथ नगर निगम के पार्षद राज कुमार सेठी को अध्यक्ष मनोनीत किया। जिसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष राज कुमार सेठी ने अपनी नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राजकुमार यादव को महामंत्री, पंडित मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष, दीपक गुलाटी, मनीष सचदेवा नितिन अरोरा और सचिन अरोरा को उपाध्यक्ष, गौरव सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश प्रजापति को कानूनी सलाहकार, सूरज प्रकाश प्रजापति, बृजेश चौहान और विवेक वर्मा को मंत्री, राजू अनेजा को मीडिया प्रभारी, शुभम महेश को सह मीडिया प्रभारी,आकांशा ठाकुर, वैशाली गुप्ता, और कविता यादव को महिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष योगेश विश्नोई ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लोगों का आभार व्यक्त किया ।बताते चलें कि वर्तमान में व्यापार में हो रही विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों के चलते हैं नगर का व्यापारी वर्ग ऐसे संगठन को बनाने की मांग कर रहा था जो व्यापारियों की आवाज को प्रमुखता से उठातें हुए उनकी हर समस्या का उचित समाधान कर सके और आज नगर के व्यापारियों की प्रबल मांग पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का गठन करते हुए सर्वसम्मति के साथ नगर के तेजतर्रार एवं युवा नेता राजू सेठी के कंधों पर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इधर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजू सेठी ने नगर के व्यापारियों के हर सुख दुख में साथ देने का वादा किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट