कुमाऊं के साइबर थाने को मिलेगा अपना भवन, हाईटेक बनाने की भी हो रही तैयारी

485
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। साइबर क्राइम को रोकने के लिए ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर के सिडकुल में बने साइबर थाने को और हाईटेक बनाया जाएगा। इसे जल्द ही अपना यानी स्थायी भवन भी मिलेगा। शुक्रवार को थाने के निरीक्षण को पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम देश की सबसे तेजी से बढ़ता अपराध है और पुलिस के लिए भी चुनौती है।

यह भी पढ़े : कोविड के चलते टली पुलिस भर्ती, अब अगस्त तक निकलेंगी नई नियुक्तियां

यह भी पढ़े : उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, होने जा रही पुलिस भर्ती, डीजीपी ने बताई तारीख

डीजीपी ने कहा कि फिलहाल सिडकुल में बना यह साइबर थाना अस्थाई है और जल्द ही स्थाई भवन में शिफ्ट किया जाएगा। बताया कि कुमाऊं मंडल के यूएसनगर के साथ ही नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में होने वाली साइबर अपराध से जुड़े मामले भी थाने में दर्ज होंगे। डीजीपी ने कहा कि साइबर पुलिस ने देशभर का 350 करोड़ का फ्राड पकड़ा है और देशभर में 323 केस दर्ज हुए हैं। यह साइबर ठगी देश में करीब एक लाख लोगों से हुई है। जो पुलिस के बड़ी चुनौती है। इसलिए कुमाऊं के लिए अलग से साइबर थाना खोला गया है। बाद में डीजीपी अशोक कुमार ने थाने का निरीक्षण किया और अब तक साइबर थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की इस सीट पर सात नामांकन पत्र हुए रद्द

यह भी पढ़े : थाने में जाने पर अब नहीं लगेगा आपको डर, बुजुर्ग और दिव्यांगों को भी मिलेगा यह सहारा। पढ़िये डीजीपी की नई पहल

यह भी पढ़ें 👉  आयोग ने जारी की विज्ञप्ति, समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख होगा सत्यापन, यह रही तिथि

साइबर थाने को हाइटेक बनाने को देंगे फंड

रुद्रपुर: साइबर थाने के निरीक्षण के दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह से थाने को हाइटेक बनाने को कहा। साथ ही भवन में अन्य कक्षों के निर्माण के साथ ही परिसर का सौंदर्यकरण करने को कहा। कहा कि इसके लिए पुलिस मुख्यालय साइबर थाना पुलिस को बजट उपलब्ध कराएगा।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।