यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी पर ललित जोशी का बड़ा बयान, सुनिए क्या कह गए…

342
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी : उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पार्टी में प्रतिक्रिया तेजी से हो रही हैं। नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्या ने कहा है कि उनका पार्टी में स्वागत है, लेकिन नैनीताल में उनका टिकट काटकर अगर किसी और को प्रत्याशी बनाया जाता है तो वह कांग्रेस छोड़ देंगी। इधर हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में जोश है। इसको लेकर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता ललित जोशी ने कहा है यशपाल आर्य शुरू से कांग्रेस संस्कृति के नेता थे। किन्हीं परिस्थिति वश उनको भाजपा में जाना पड़ा लेकिन साडे 4 साल के कार्यकाल में yashpal Arya ने यह महसूस कर लिया भाजपा और कांग्रेस में क्या अंतर है। इस बात से कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं को भी सबक लेने की जरूरत है। कैबिनेट मंत्री होते हुए yashpal Arya को जब भाजपा में लोकतंत्र नहीं मिला तो आम कार्यकर्ता की क्या बिसात हो सकती है। उन्होंने yashpal Arya के कांग्रेस में शामिल होने के निर्णय को उचित कदम बताया। आइए सुनते हैं वरिष्ठ नेता ललित जोशी को…

यह भी पढ़ें 👉  शातिर पति-पत्नीः दिन में देखते थे कहां है बंद घर, रात में चटखाते थे ताले