लालकुआं के कांग्रेसियों ने सरकार पर फोड़ा बड़ा ठीकरा, लगाया यह आरोप

160
खबर शेयर करें -

लालकुआं। प्रदेश सरकार के आह्वान पर हर माह की जाने वाली बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस की पहली बैठक की गई। बैठक में सुभाष नगर क्षेत्र के बूथों का भी गठन किया गया तथा क्षेत्र की उपस्थिति सभी कांग्रेसियों ने कांग्रेस को मजबूत करने पर बल दिया।

यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर के प्रांगण में ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी के नेर्तत्व में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा ने कहा भाजपा सरकार ने क्षेत्र की जनता से जो बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का वायदा किया था वो अभी भी ठंडे बस्ते में है।
यही नहीं लाल कुआं वासियों की वर्षों पुरानी मांग ट्रांसपोर्ट नगर बस अड्डा पार्किंग स्थल तथा ग्रीन पार्क को पूरा करने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है उन्होंनेे कहा आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में लाल कुआं विधानसभा की जनता कांग्रेस के पक्ष मेंं वोट कर भाजपा को करारा सबक सिखाएगी।
उन्होंने बैठक मेंं सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 2022 के चुनाव में धोखेबाज व जनविरोधी भाजपा सरकार को नेस्तनाबूद करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा की नीतियों से त्रस्त क्षेत्र के एक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दीवान सिंह चौहान द्वारा भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्य ली गई। ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी ने कहा कि अब 2021 मैं पूरे सालभर लगातार बूथो में बैठकें जारी रहेंगी और लोगों को घर घर जाकर पूर्व मैं कांग्रेस द्वारा किये गए विकास कार्यो की याद दिलाकर संगठन मे जोड़ने का काम किया जाएगा। युवा कांग्रेसी नेता हेमवतीनंदन दुर्गापाल व कमल दानू ने भाजपा शासन मैं क्षेत्र में विकास न होने और युवाओं के साथ रोजगार को लेकर धोखा देने पर चिंता जताई ।

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पीसीसी सदस्य हरेन्द्र सिंह बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी, वरिष्ठ कांग्रेसी हेमवती नंदन दुर्गापाल, यूथ विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, महामंत्री केदार दानू, कविराज धामी,पुष्कर दानू, बूथ अध्यक्ष भगवत पांडे, हर्ष बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, चंदन बोरा, मोहन कुडाई, हरीश पांडे, रणजीत कनवाल, गोपाल दत्त भट्ट, राज बिष्ट, नंन्दन कन्याल, किशन पांडे, कमल भट्ट, मीना कपिल, मोहन मेहता, बूथ अध्यक्ष राम आसरे, सूर्य प्रताप सिंह, कमल राय, सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।