सुहागरात पर पत्नी को छोड़ दूल्हे ने चाची से बनाए संबंध, चाची बोलीं- मुझे लगा पति है साथ में, दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा

1392
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बागेश्वर। जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने भतीजे पर दुष्कर्म (rape with aunt on honeymoon) का अारोप लगाया है। उसका कहना है कि यह घटना उस दिन हुई, जिस दिन उसका आरोपी भतीजा शादी कर अपनी दुल्हन को लेकर घर आया था। सुहागरात वाली रात आरोपी पीड़िता के कमरे में घुस गया और दुष्कर्म किया (rape with aunt on honeymoon)।

वहीं, पीड़िता का ये भी कहना है कि पहले उसे लगा कि उसका पति यानी आरोपी का चाचा उससे संबंध बना रहा है, मगर बाद में हकीकत सामने आई, जिसके बाद वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। हालांकि पुलिस इसे लेनदेन का विवाद बता रही है और जांच की जा रही है।

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में 42 वर्षीय पीड़िता ने कहा है कि कोतवाली क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय उसके भतीजे राजेश चंद्र का विवाह चार मई को पड़ोस के ही गांव सुकराड़ी की लड़की से हुआ था। विवाह के बाद वह दुल्हन लेकर घर पहुंचा। उस दिन नवदंपती की सुहागरात थी। पीड़िता ने कहा कि वह अपने पति (आरोपी के चाचा) के साथ रात को एक कमरे में सोए थे, जबकि नवदंपती दूसरे कमरे में थे। आरोप है कि आरोपी भतीजा रात को लगभग तीन बजे उसके कमरे में आया और उसने दुष्कर्म किया (rape with aunt on honeymoon)। उसने पहले समझा कि उसके पति हैं, मगर बाद में पता चला कि उसके भतीजे ने उससे संबंध बनाए हैं। इस पर पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

पुलिस मान रही संदिग्ध

वहीं कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म (rape with aunt on honeymoon) का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के नौ दिन बाद दुष्कर्म की तहरीर आई है, जिस पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी और उसकी दादी दोनों ही पीड़िता के घर पर रहते थे। दादी को पेंशन मिलती है, जिसमें से कुछ हिस्सा वह पीड़िता को भी दे देती थी, मगर अब आरोपी की शादी होने के बाद वह उसी के पास रहने लगी है। इससे मामला लेनदेन का भी हो सकता है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।