spot_img

लॉकडाउन : आरएसपी से स्वास्थ्य संबंधी शिकायत का घर बैठे पाएं निदान

बरेली। देश में लॉकडाउन के बाद लोग घरों में कैद हो गए हैं। अस्पतालों में साधारण ओपीडी की सुविधा भी रुकी हुई है। इसके चलते लोग अपनी बीमारियों का इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं। लोगों की इस परेशानी को दूर करने का बीड़ा उठाया है राष्ट्रीय समाज सेवी परिषद ने। संस्था से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों से लोग घर बैठे फोन के जरिये ही बीमारी का उपचार पूछ सकते हैं। बरेली मंडल के सभी जिलों में ये सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। यही नहीं संस्था की ओर से ये सेवा प्रदेश के सभी जिलों में भी उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज यादव के निर्देशन में सभी डॉक्टरों की टीम लगातार लोगों की सेवा कर रही है। संस्था के सदस्यों की तरफ से लॉकडाउन के समय गरीब व बेसहारा लोगों को राशन व भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

डॉक्टरों को करें फोन
बरेली : डॉ नीरज यादव 9415605836
डॉ रामखिलौना 8006981230
डॉ साजिद अली 9756040743
बदायूं : डॉ संजय यादव 9412532901
पीलीभीत : डॉ रवि शंकर 8318242246
शाहजहांपुर : डॉ रसविंदर सिंह 9935101652

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!