दो युवतियों में हुआ प्यार, एक बना लड़का और दूसरी दुल्हन। मनाने जा रहीं थीं करवाचौथ फिर यह हुआ…

164
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून।

हापुड़ से फरार 2 युवतियों को पुलिस ने डोईवाला से पकड़ा है। दोनों ने पुलिस को भागने का कारण बताया तो पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। बोलीं, दोनों साथ जिंदगी जीना चाहती हैं। दोनों ने शादी करने का मन बना लिया है। लिहाजा अब वह घर नहीं जाना चाहती। दोनों लड़कियों में एक ने लड़का भेष रख लिया है तो दूसरी सिंदूर लगाकर दुल्हन के रूप में साथ थी। हापुड़ पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।
पुलिस ने पकड़ीं यह दोनों युवतियां उप्र के हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। 27 अक्टूबर को वहां से यह फरार हो गई थीं। जहां इनके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से इनकी खोज कर रही थी। लोकेशन के आधार पर यह दोनों डोईवाला में मिलीं। पुलिस यहां पहुंची तो हैरान रह गई। दोनों युवतियां बाजार से लौटी थीं। एक लड़के ने बाल कटवाकर लड़के का भेष रख लिया है तो दूसरी लड़की सिंदूर लगाकर उसकी दुल्हन के रुप मे मिली। दोनों ने बताया कि वह बाजार से करवाचौथ का सामान लेकर लौटीं हैं। दोनों जल्द शादी कर लेंगे, उन्हें स्वतंत्र जीने का हक दिया जाए। लड़कियां एक इंस्टिट्यूट में साथ ड्रेसिंग सीखती थीं। पुलिस खुद उनकी कहानी नहीं समझ पाई, परिजनों को सूचना दे दोनों को हापुड़ ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीजे बजाने से मना करने पर संचालक पर बोला हमला, यहां का है मामला