तंजावुर के मंदिर में बड़ा हादसा, करंट लगने से 11 की मौत, कई लोग घायल

660
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, नई दिल्ली। तमिलनाडु के तंजावुर में आज एक बड़ी घटना आमने आई है।  यहां एक मंदिर में उत्सव के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह हादसा मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा के दौरान हुआ। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि, मंदिर में 94वां अप्पर गुरुपूजा उत्सव का कार्यक्रम हो रहा था। इस उत्सव में शामिल होने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। सड़कों पर पारंपरिक रथ यात्रा के दौरान एक बिजली का तार एक कार के संपर्क में आ गया। जिसके बाद ये घटना हुई। देखते ही देखते कई लोग करंट की चपेट में आ गए जिसके बाद अब 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य को शुरू कर दिया है।