रुद्रपुर के मनोज सरकार ओलंपिक में दिखाएंगे दमखम, टोक्यो ओलंपिक जाने वाले राज्य के पहले खिलाड़ी

137
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊं के साथ पूरे उत्तराखंड के नाम बड़ी उपलब्धि हाथ आई है। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में रहने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार टोक्यो ओलपिंक के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। वह उत्तराखंड से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले राज्य के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले हरिद्वार निवासी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का चयन भी ओलंपिक के लिए हुआ था, मगर वह यूपी की ओर से इस खेलकुंभ के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनी हैं।

मनोज सरकार रुद्रपुर इंद्रा बंगाली कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह भारत सरकार की ओर से अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किए जा चुके हैं और दो बार के विश्व चैंपियन भी रह चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक में मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन की एसएल-3 एकल कैटेगरी में खेलेंगे। टोक्यो ओलंपिक की रेस में पास होने के लिए मनोज सरकार ने 10 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक अर्जित किए हैं। शुक्रवार देर शाम उन्हें बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने का पत्र मिला है। इस बारे में मनोज सरकार ने बताया कि नेशनल पैरालंपिक कमेटी और सेंट्रल की ओर से भी उन्हें एक पत्र मिलेगा। इसके बाद जल्द ही वह टोक्यो के लिए रवाना होंगे। टोक्यो में क्वालीफाई होने का उन्होंने पूरा श्रेय भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के हेड कोच गौरव खन्ना को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कपड़े के गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

उत्तराखंड निवासी वंदना कटारिया खेल रहीं उत्तरप्रदेश से 

मनोज सरकार से पहले हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की निवासी वंदना कटारिया का चयन भी टोक्यो ओलंपिक के लिए हो चुका है, मगर वह उत्तराखंड की जगह यूपी की ओर से खेल रही हैं। खेल विभाग के मुताबिक यूपी में ही वह रेलवे विभाग में कार्यरत हैं और वहीं रहकर उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए मेहनत की। इस कारण उनका चयन यूपी की ओर से माना गया है।वंदना महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और मिड फील्डरहैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहां सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित ट्रक खाई में समाया, एक की मौत, दूसरा घायल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।