दिल्ली के इस इलाके में लगी भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले, 30 झाेपड़ियां भी राख

197
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव में आग (Massive fire in ​​Delhi) लगने से सात लोगों की मौत हो गई। आग लगने से 30 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग ने भी सात शव बरामद किए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख जताया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि गोकलपुरी थाना क्षेत्र में रात लगभग एक बजे आग (Massive fire in ​​Delhi) लगने की सूचना मिली। तत्काल टीम को मौके पर बचाव उपकरणों के साथ भेजा गया। उन्होंने बताया कि हमने अग्निशमन विभाग से भी संपर्क किया, जिसने त्वरित कार्रवाई की। हम तड़के चार बजे तक आग बुझा सके, मगर तबतक सात लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी। आग (Massive fire in ​​Delhi) लगने से 30 झोपड़ियां जल गईं।

दिल्ली के सीएम ने ट्वीट किया, ‘सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।’ दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे गोकलपुरी क्षेत्र के गोकलपुर गांव में झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 13 गाड़ियां भेजी गईं।

12 दिन में चार हादसे

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही राजधानी दिल्ली में आग (Massive fire in ​​Delhi) लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस महीने मार्च के 12 दिनों में राजधानी में आग लगने के चार बड़े हादसे हो चुके हैं। इसमें अब तक करोड़ों का नुकसान हुआ है और कई जानें जा चुकी हैं। पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार रात लगी अाग से पहले इस तरह की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। आग लगने की यह चौथी घटना है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।

  1. सात मार्च को छतरपुर के डेरा गांव में एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई।
  2. आठ मार्च को दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई।
  3. 10 मार्च यानी बीते बुधवार को ही दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। एक मजदूर की मौत।
  4. 11 मार्च की रात गोकुलपुरी में लगी आग। 7 लोगों की मौत

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।