Mathura top news :. श्री कृष्ण जन्मस्थल को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया यह बड़ा एलान। झूम उठे मथुरावासी

171
खबर शेयर करें -

 

मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मस्थान के इर्द गिर्द 10 किमी के दायरे में अब मीठ-मदिरा की बिक्री नहीं हो सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मथुरा में यह बड़ी घोषणा की। मथुरा में मंदिरों के पुजारी लंबे समय से इसकी मांग करते रहे थे, जिस पर किसी सरकार में ध्यान नहीं दिया था। अब मुख्यमंत्री योगी ने वर्षों बाद इस मांग को पूरा कर दिया है।

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास लंबे समय से मीट-मदिरा की बिक्री होती जा रही है। जिसको लेकर मंदिर के पुजारी काफी समय से सरकार से यह मांग करते रहे हैं कि यहां इसकी बिक्री बंद की जाए। कृष्ण जन्माष्टमी पर जब योगी भगवान के दर्शन को आए थे तब उनके समक्ष भी पुजारियों और संतों ने यह मांग उठाई थी। जिस पर उन्होंने भी सहमति दे दी थी। जल्द ही फैसला लेने का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को यहां पहुंचकर वर्षों पुरानी यह मांग पूरी कर दी है। इसको लेकर संतों और पुजारियों में जबरदस्त खुशी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दस किमी के दायरे में मीट-मदिरा की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस से सख्ती कस साथ इसको रोकने के आदेश दिए।