मंत्री गणेश जोशी ने दिया विवादित बयान, बोले- राहुल गांधी पप्पू और सोनिया हैं बबली

668
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी (Uttarakhand Agriculture Minister Ganesh Joshi) ने मसूरी में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर तंज कसते ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिससे कांग्रेस बाैखला गए हैं। साथ ही गणेश जोश ने राहुल गांधी को पप्पू और सोनिया गांधी को बबली कहा है। साथ ही कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है।

गणेश जोशी (Agriculture Minister Ganesh Joshi) ने आगे कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने के लिए किसी की जरूरत नहीं है। कांग्रेस के पप्पू और बबली जब तक कांग्रेस में रहेंगे, कांग्रेस समाप्त होती रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस द्वारा एक महीने बाद नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिस कारण कांग्रेस में गुटबाजी साफ तौर पर देखी जा रही है। लगातार इस्तीफों का दौर शुरू हो चुका है। यहां तक कि कांग्रेस के एक विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव के लिए अपनी सीट छोड़ने का भी ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कपड़े के गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

गणेश जोशी (Agriculture Minister Ganesh Joshi)  ने कहा कि वहीं कांग्रेसियों द्वारा अलग पार्टी बनाने की भी घोषणा करने की बात की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि जो लोग पूर्व में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए थे, भारतीय जनता पार्टी ने उनका मान सम्मान बढ़ाने के साथ उनको मंत्रिमंडल में भी जगह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर एसओजी जारी, 50 जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच

उन्होंने (Agriculture Minister Ganesh Joshi)  कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की कमान संभाली है, लगातार प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। नई-नई योजनाओं के तहत लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  नौकर का कारनामा- मालिक के 13 माह के बेटे का गला रेत कर झाड़ियों में फेंका

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।