दर्जामंत्री तरुण बंसल ने ट्रांसपोर्टरों को दिया यह आश्वासन, स्वागत सम्मान में आए थे बंसल

177
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल ने हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर के कारोबारियों को जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा वह अधिकारी और सरकार स्तर पर बहुलंबित समस्याओं पर विस्तार से बात कर उनका निस्तारण कराएंगे। श्री बंसल दर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे थे, यहां ट्रांसपोर्ट नगर यूनियन की ओर से उनका सम्मान समारोह रखा गया था। तमाम ट्रांसपोर्टरों ने उनको फूल मालाओं से लाद जोरदार स्वागत किया। ट्रांसपोर्ट यूनियन के नेता राजकुमार नेगी नेगी ने ट्रांसपोर्ट नगर में खस्ताहाल पड़ी सड़कें, टूटी फूटी नालियां और पार्किंग की दुर्दशा को गिनाते हुए बताया कि इस संबंध में कई बार उनको प्रशासनिक स्तर पर आश्वासन मिला, मगर समाधान आज तक नहीं हुआ। स्ट्रीट लाइटों की हालत इतनी खराब है कि शाम होते ही अंधेरा छा जाता है इससे चोरी हो जा रही है। व्यापारियों की समस्याओं पर दर्जा मंत्री बंसल ने समाधान के प्रति आश्वस्त किया और कहा कि जल्दी उनको परिणाम दिखाई देगा।
कार्यक्रम में संचालन नरेंद्र भौर्याल ने किया, इस दौरान सौरभ अग्रवाल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, दया कृष्ण शर्मा, कुंदन बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, दीवान सिंह कपकोटी, भुवन पाठक, दर्शन सिंह खेतवाल, इंदर भटियानी, टीटू बिंद्रा, बूंदी सिंह व लक्षित नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से लखनऊ-अयोध्या बस सेवा इतने दिन से बंद, डिपो प्रबंधन बेपरवाह