नाबालिग किशोरी ने शादी का किया विरोध तो पति समेत रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप

252
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। दिल्ली के कालिंदी कुंज में पूर्वोत्तर राज्य असम की रहने वाली किशोरी (17) के साथ सामूहिक दुष्कर्म (relatives incuding husband gangraped) होने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं किशोरी को जबरदस्ती शादी करने के लिए मजबूर किया गया। किशोरी ने शादी का विरोध किया तो उसके साथ घर में पति और उसके रिश्तेदारों ने सामूहिक दुष्कर्म (relatives incuding husband gangraped) कर दिया।

कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति समेत फरार तीन आरापियों की तलाश की जा रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोवाहटी, असम की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपने चाचा के साथ दो दिन पहले कालिंदी कुंज थाने में पहुंची थी। किशोरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि मदनपुर खाद में रहने वाले मधु, मनुवर हुसैन, अरिफुल और नीलचंद उर्फ बदशाह ने घर में बंद कर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म (relatives incuding husband gangraped) किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम आरोपी मधु व मनुवर हुसैन के पिता नूर अख्तर के घर में दिया गया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। किशोरी ने शिकायत में ये भी कहा गया है कि उसे मधु के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया गया। किशोरी की शिकायत पर छेड़छाड़, दुष्कर्म व पोक्सो आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म (relatives incuding husband gangraped) होने की पुष्टि हो गई है।

कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने नीलचंद (32) और नूर अख्तर (53) को गिरफ्तार किया कर लिया है। पुलिस किशोरी के पति समेत तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी असम फरार हो गए हैं। सभी आरोपी असम के रहने वाले हैं और मधु के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला से बरामद हुई उत्तराखंड से अपहृत की गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किशोरी की मधु से जबरदस्ती शादी करवा दी थी।  किशोरी ने शादी करने से इंकार कर दिया तो उसे साथ वारदात (relatives incuding husband gangraped) को अंजाम दिया गया। इस वारदात के बाद किशोरी डिप्रेशन में चली गई है। उसकी काउंसलिंग कराई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस तरह शादी कराई है वह मान्य नहीं है। साथ ही पीड़ित किशोरी बालिग है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर व हिमाचल की तर्ज पर विकसित किये जायेंगे बगीचेः डॉ रावत

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।