Video : कैबिनेट मंत्री धन सिंह के सामने भड़के भाजपा विधायक काऊ और कह डाला यहां तक, हर कोई रह गया दंग। देखिए वीडियो

556
खबर शेयर करें -

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में आज रायपुर से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने जमकर हंगामा किया। काऊ ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के सामने ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर तू-तू मैं-मैं कर डाली। साथ ही कार्यकर्ताओं को जमकर खरी-खोटी सुना डाली। यही नहीं उन्होंने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को भी यहां तक कह दिया कि यदि यह आपके साथ यहां रहेंगे तो मैं कार्यक्रम छोड़ कर चला जाऊंगा। यही नहीं विधायक ने यहां तक कह डाला कि आपने इन लोगोें कार्यकर्ताओं को बुलाया है तो करो कार्यक्रम अब। इसके बाद वह चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से लखनऊ-अयोध्या बस सेवा इतने दिन से बंद, डिपो प्रबंधन बेपरवाह

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के सामने ही कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने जमकर हंगामा काटा। जिसे देखकर मंत्री सहित हर कोई हैरान रह गया। उमेश शर्मा काऊ इस कार्यक्रम को अपना कार्यक्रम बताकर पार्टी कार्यकर्ताओं को ही कार्यक्रम से जाने के लिए कहने लगे। यही नहीं उन्होंने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को यहां तक कह दिया कि यदि यह आपके साथ यहां रहेंगे तो मैं कार्यक्रम छोड़ कर चला जाऊंगा। उत्तराखंड भाजपा में भी कांग्रेसी कार्यशैली का आज बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने परिचय दे ही दिया।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जेल का ‌होगा विस्तार, इन सुविधाओं के मद्देनजर तलाशी जाएगी भूमि

2016 में उमेश शर्मा काऊ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। तभी से उनका और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद उभरता रहा है। वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री के सामने कार्यकर्ताओं के साथ बहसबाजी और हंगामा से पार्टी की छवि को धक्का लगा है। चुनावी मौमस में इस नए ड्रामे से पार्टी की छीछालेदर होनी तय है।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।