बेस्ट बॉडी फिगर का खिताब जीतने वाली माॅडल पाखी सिंह बनीं हल्द्वानी की बहू, जानिए इनके बारे में

170
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मिस एंड मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक 2017 का खिताब जीतने वाली वाराणसी निवासी मॉडल पाखी सिंह हल्द्वानी की बहू बन गई हैं। उन्होंने हल्द्वानी के कठघरिया निवासी पीसी जोशी के बेटे डॉ. दीपक जोशी के साथ शादी कर ली है। यह शादी बिठौरिया स्थित एक लॉन में सादगी के साथ संपन्न हुई। विवाह समारोह में दोनों के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। दीपक जोशी हरियाणा के एक राजकीय डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पाखी का कहना है कि अब उन्होंने अपना नाम दीपाखी रख लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा, कांग्रेस समेत इन प्रत्याशियों ने कराए नामांकन

पाखी ने बताया कि दोनों की सगाई नवंबर 2019 में हो गई थी। उसी समय शादी भी होने वाली थी, मगर लॉकडाउन के चलते तारीख आगे बढ़ाई गई। अब हल्द्वानी की बहू बनने पर वह कहती हैं कि उन्हें कुमाऊंनी रीति रिवाज से प्यार है। नथ, पिछौड़ा, मांग टीका, ग्लोबंद और पौछी उन्हें बहुत अच्छा लगता है। इसके लिए पाखी ने पहाड़ी भाषा भी सीखी है और रिश्तेदारों से अब इसी भाषा में बात करती हैं। इसके लिए वह लोकसंगीत का भी सहारा लेती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे पर प्रहार- वाहन से पुलिस ने बरामद की नौ लाख की अंग्रेजी शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

पाखी शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। 2014 में उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की थी। मिस एंड मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक में उन्हें बेस्ट बॉडी फिगर का खिताब मिला था।