15 किमी लंबे जाम में फंसी रोडवेज की 30 से ज्यादा बसें, यात्रियों का निकला पसीना

329
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। जाम (Traffic Jam) की समस्या अब नासूर बन चुकी है। आए दिन कहीं न कहीं लोगों को इसका सामना करना पड़ रहा है। रविवार को हल्द्वानी से दिल्ली रूट पर भेजी गईं रोडवेज बसें भी इस जाम का शिकार हो गई।

दिल्ली पहुंचने से पहले ही गजरौला से गढ़ तक 15 किलोमीटर तक लगे लंबे जाम (Traffic Jam) में उत्तराखंड परिवहन निगम की 30 से ज्यादा बसें फंस गईं। इससे उन्हें दिल्ली पहुंचने में 3 से 5 घंटे ज्यादा लग गए। इस समस्या के काराण दिल्ली, गुड़गांव, हिसार, फरीदाबाद, जयपुर की बस में बैठे यात्री परेशान हो उठे। उनका कहना था कि उन्हें आगे की यात्रा के लिए ट्रेन और फ्लाइट की बुकिंग थी, जो इस जाम के कारण छूट गई।

दो ट्रकों के खराब होने से लगा था जाम

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के कमल पपनै ने बताया कि गजरौला ओवरब्रिज पर दो ट्रको के खराब होने से जाम (Traffic Jam) लगा था। यह जाम करीब 15 किमी लंबा था, जो गजरौला से गढ़ गंगा टोल प्लाजा तक लगा हुआ था। इससे इस जाम (Traffic Jam) में फंसी गाड़ियां घंटों तक रेंगती रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट
कई बसों ने बदला रूट

गजरौला में जाम (Traffic Jam) की खबर मिलते ही हल्द्वानी से बाद में रवाना होने वाली करीब 20 बसों ने अपना रूट बदल दिया। ये बसें गजरौला होते हुऐ हसनपुर, गवा, अनूप शहर, बुलंदशहर, दादरी होते हुए लालकुआं गाजियाबाद पहुंची। इससे इन बसों को 70 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी, जिसमें 2 घंटे का अतिरिक्त समय गंतव्य तक पहुंचने में लगा। वहीं, जाम में फंसी बसों ने 3 से 5 घंटे का अतिरिक्त समय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की पांच सीटों पर इतना फीसदी रहा मतदान
दीपावली की छुट्टी बिताकर लौट रहे थे लोग

दीपावली के त्यौहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर कुमाऊं आए थे, जो छुट्टियां खत्म होने पर रविवार को वापस दिल्ली के लिए निकले थे। लेकिन जाम ने उनकी आगे की दूरी के साथ ही परेशानी भी बढ़ा दी। कई यात्रियों का कहना था कि उन्हें दिल्ली से आगे की यात्रा भी करनी थी। इसके लिए उन्होंने हवाई, ट्रेन, बसों में टिकट भी बुक कराया था। मगर अब यह छूट गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में नहाते समय बह गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।