रेलवे में खाली हैं डेढ़ लाख से ज्यादा पद, नौकरी पाने के लिए जल्द करें तैयारी

402
# Kathgodam-Dehradun Express will run daily
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को भारतीय रेलवे फिर से माैका देने जा रही है। दरअसल, भारतीय रेलवे में 1.49 लाख एंट्री लेवल के पद खाली पड़े हैं। इसमें उत्तर रेलवे जोन में सबसे ज्यादा 19183 पद खाली पड़े हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद महेश बाबू के सवाल के जवाब में लोकसभा में लिखित रूप में यह जानकारी दी है।

लोकसभा सांसद महेश साहू ने पूछा था कि भारतीय रेल में एंट्री लेवल के कितने पद खाली हैं। साथ ही यह भी सवाल किया था कि कब तक इन पदों को भरा जाएगा। इसके जवाब में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस समय तक 149688 एंट्री लेवल के पद खाली पड़े हैं। रेल मंत्री ने कहा कि इन पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। पदों को परिचालन जरूरतों के मुताबिक मांग पत्रों की नियुक्ति के साथ भरा जाता है। उन्होंने बताया कि C और D ग्रेड पदों को रेलवे भर्ती बोर्ड एवं रेलवे क्षेत्रीय रेलवे के भर्ती प्रकोष्ठ के जरिये ओपन मार्केट में चयन के जरिये भरा जाता है।

इन जोन में भी पद खाली

रेल मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नॉर्दन रेलवे के बाद साउथ सेंट्रल जोन में सबसे ज्यादा पद खाली हैं। यहां 17022 एंट्री लेवल पद खाली हैं। वेस्टर्न जोन में 15377 और वेस्ट सेंट्रल जोन में 11101 पद खाली हैं। ईस्टर्न जोन में 9774 एंट्री लेवल पद खाली पड़े हैं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।