रिश्ते शर्मशार : बेटे ने किया सौतेली मां के साथ दुष्कर्म, फिर पीट-पीट कर मार डाला

481
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। देवभूमि आज एक युवक की करतूत से शर्मशार हो गई। राजधानी देहरादून में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। देहरादून के डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र में सौतेली मां के साथ दुष्कर्म करने व पीट-पीटकर उसकी हत्या (Mother raped and murdered) कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस का कहना है कि युवक अपनी सौतेली मां के साथ अक्सर दुष्कर्म व मारपीट करता रहता था। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में उसके दो बेटे हैं। व्यक्ति ने पहली पत्नी के मरने के बाद एक महिला से विवाह कर लिया था। आरोप है कि उसका पुत्र अक्सर अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म व मारपीट करता रहता था। घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार की सायं उसके पुत्र ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल (Mother raped and murdered) कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची डाकपत्थर पुलिस ने घायल महिला को विकासनगर के उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया। देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को दून अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन महिला का पति उसे वापस विकासनगर लाने लगा। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत (Mother raped and murdered) हो गई। डाकपत्थर पुलिस चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा करके उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस महिला की हत्या व दुष्कर्म (Mother raped and murdered) के आरोपी को तलाश कर रही है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।