Usnagar Crime : चाकू से काट डाला पत्नी का गला, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

449
# Murder in Haridwar
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, रुद्रपुर। शादी के सिर्फ छह महीने बाद ही एक पति ने अपनी बीवी का गला बेरहमी से काटकर हत्या कर दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। अभी तक कत्ल की वजह पता नहीं चल सकी है।

बरेली जिले के थाना देवरनिया के गांव बिहारीपुर निवासी नबी अहमद की छह बेटियों में से दूसरे नंबर की नेहा की उम्र 19 साल है। बीते दिसंबर ही उसकी शादी किच्छा के सिरौली गांव निवासी अबरार के साथ हुई थी। अबरार घर पर ही रहकर कपड़े की सिलाई का कार्य करता था। मई महीने के पहले सप्ताह में नेहा ससुराल से विदा होकर बरेली स्थित अपने मायके गई थी।

इसी बीच नेहा के पति अबरार ने उसे वापस ले जाने की बात कहते हुए फोन किया। 23 मई को वह अपने दो परिजनों और कार ड्राइवर के साथ ससुराल पहुंचा और सोमवार शाम करीब पांच बजे अबरार नेहा को वापस किच्छा ले आया। रात करीब 8:30 बजे किसी महिला  ने फोन करके बताया कि नेहा ने अपना गला काट लिया है। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पर कत्ल के आरोप में उसके पति अबरार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मंगलवार सुबह रुद्रपुर में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जबकि मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नेहा की मां परवीन ने बताया कि उन्हें आज तक किसी भी प्रकार के लेन-देन या झगड़े के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।