नैनीताल की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल, कांग्रेस छोड़ने की बताई ये वजह

336
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। नैनीताल जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई हैं। रविवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कुसुमखेड़ा स्थित भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक के दौरान उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने पर सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं। हर घर तिरंगा अभियान उन्हें बहुत अच्छा लगा। यही कारण है कि वह भाजपा में शामिल हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोट डालने के लिए कहीं उमड़ रहे मतदाता तो कहीं बूथों में इस वजह से पसरा सन्नाटा

सुमित्रा प्रसाद पहले भाजपा की ही सदस्य थीं। आठ साल पहले वह भाजपा के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी। मगर इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। जिसके बाद वह जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुनी गई थीं। अब आज वह फिर से अपनी पुरानी पार्टी में शामिल हो गई हैं। इस दौरान सुमित्रा प्रसाद के समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। सुमित्रा प्रसाद सारथी फाउंडेशन के नाम से स्वयंसेवी संस्था भी चलाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।