पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल के पुत्र नंदन बने किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

147
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र एवं समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल को उत्तराखंड किसान कांग्रेस ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने कहा है कि हेमवती नंदन किसान समस्याओं के प्रति हमेशा गंभीर रहते हैं। गन्ना किसानों की समस्याएं हों या फिर धान व गेहूं की फसल की सरकारी खरीद को लेकर चलने वाले आंदोलन इसके अलावा किसानों के हक हकूक उनके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। हेमवती नंदन दुर्गापाल के उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है।
वही, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नंदन दुर्गापाल को दिए गए इस दायित्व को लेकर खुशी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया से लेकर अन्य माध्यमों से हेमवती नंदन दुर्गापाल को बधाइयां देने के साथ ही खुशी जाहिर की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आयोग ने जारी की विज्ञप्ति, समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख होगा सत्यापन, यह रही तिथि