राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल ने भरा पर्चा, मुख्यमंत्री व भगत रहे मौजूद। यह रहेगा गणित

193
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेश बंसल ने राज्यसभा की सीट के लिए आज पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या को देखते हुए नरेश बंसल का राज्यसभा सदस्य चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
उत्तराखंड में राज्यसभा की 3 सीटें हैं। एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अनिल बलूनी सांसद हैं तो दूसरी पर कांग्रेस के प्रदीप टम्टा काबिज हैं। तीसरी सीट के लिए फिल्म अभिनेता राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। उनकी इस सीट पर चुनाव होना है। राज बब्बर कांग्रेस से थे। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लिहाजा विधायकों की संख्या को देखते हुए भाजपा के पास बहुमत है। भाजपा ने नरेश बंसल को प्रत्याशी बनाया है। आज उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया। संख्या बल के आधार पर उनका राज्यसभा सदस्य चुना जाना तय है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी