राजेश बनकर लिव इन रिलेशनशिप में रहा नसीम, लड़की के सामने ऐसे खुली पोल

284
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बरेली। युवक ने नाम बदलकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह 3 साल तक उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा। इसके बाद जब युवक की अन्य महिला से संबंध की बात सामने आई तो वह उसे छोड़कर चला गया। बाद में पता चला कि वह राजेश नहीं नसीम था।

इज्जतनगर में तुला शेरपुर की रहने वाली एक महिला एक निजी अस्पताल में काम करती है। 3 साल पहले उसकी पहचान एक युवक से हुई। उसने बताया कि आरोपी ने उसे अपना नाम राजेश बताया। इसके बाद वह दोनों आपस में मिलते रहे। दोनों मिलकर दुर्गा नगर में किराए के मकान में लिव इन रिलेशन में रहने लगे। आरोप है कि युवक ने उससे धोखा देकर संबंध बनाए और 3 साल तक पत्नी की तरह रखा। 27 जुलाई को सुबह राजेश के मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया। महिला के पूछने पर टालमटोल करने लगा जिस पर महिला ने चुपके से राजेश के मोबाइल से नंबर निकाला। नंबर डायल किया तो पता लगा कि वह राजेश नहीं बल्कि नसीम है। फोन करने वाली उसकी पहली पत्नी है। इसका विरोध करने पर दोनों के बीच में विवाद हो गया और नसीम ने उसके साथ गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बारादरी पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। बुधवार को युवती ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।