लखीमपुर खीरी जाने के लिए उत्तराखंड पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, कही इतनी बड़ी बात

182
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर खीरी जाने के लिए शुक्रवार तड़के 3 बजे बजे बाजपुर पहुंचे। यहां वह राजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे और विश्राम करने के बाद 11 लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने अनेकों किसान नेताओं से बातचीत की और लखीमपुर खीरी की घटना को निंदनीय बताया।

नवजोत सिंह कल लखीमपुर खीरी के लिए निकले थे, मगर पुलिस ने उन्हें सहारनपुर बॉर्डर पर ही रोक लिया था और कुछ समय बाद कुछ शर्तों के साथ खीरी जाने की इजाजत दी थी। जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू बाजपुर पहुंचे। उनके साथ पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत नागरा भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खेत में पानी छोड़ने को लेकर मारपीट, युवक की गोली मारकर हत्या

इस दौरान उन्होंने कहा कि खेती उन्हें गुरु नानक देवजी ने प्रदान की है और इसी खेती से भोजन मिल पाता है। लेकिन भाजपा सरकार अन्नदाता का अपमान कर रही है, उन्हें गाड़ियों के नीचे रौंदा जा रहा है जो लोकतंत्र का अपमान है।

यह भी पढ़ें 👉  नशीले इंजेक्शनों की खेप बेचने निकला था तस्कर, पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार

ऐसे ही लेटेस्ट और रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।