नैनीताल जाने वालों के लिए खास खबर, आज से बदल गया है रूट, अब इस रास्ते से जाना होगा पहाड़

545
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। नैनीताल घूमने जाने वाले पर्यटकों का सफर अब लंबा हो जाएगा। काठगोदाम में कलसिया पुल का निर्माण होने के कारण सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक इस रूट पर पहाड़ जाने वालों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है। अब पहाड़ जाने वाले लोग कालाढूंगी होकर नैनीताल (Nainital new route plan) जाएंगे। कलसिया पुल पर केवल वनवे आवाजाही ही रहेगी। यानी पहाड़ से आने वाले लोगो के लिए यह रास्ता खुला रहेगा।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश मेहरा ने बताया कि शनिवार व रविवार को नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है। पिछले हफ्ते कलसिया पुल पर वाहनों का दबाव बढऩे से लंबा जाम लग गया था। इस जाम से निपटने के लिए यातायात रूट (Nainital new route plan) को बदला गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार से पर्यटकों के वाहन नए रूट से होकर जाएंगे। बरेली या रामपुर रोड से आने वाले वाहन पंचायत घर से कमलुअागांजा हाेते हुए कालाढूंगी जाएंगे (Nainital new route plan)। जबकि पर्वतीय मार्ग की टैक्सी, निजी व रोडवेज बस चोरगलिया से होते हुए अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। मंडी से जाने वाले मालवाहक वाहनों के लिए पुल पर आवाजाही रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक पूर्ववत रहेगी। नैनीताल व पर्वतीय मार्ग से आने वाले वाहन भी कलसिया पुल से ही आएंगे (Nainital new route plan)।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- नैनीताल जिले की पोलिंग पार्टियां लौटी, कंट्रोल रूम सील
यह बनाया गया है नया यातायात रूट
  • बरेली व रामपुर रोड से आने वाले वाहन पंचायतघर से कमलुवागांजा जाएंगे।
  • अल्मोड़ा, भवाली, नैनीताल व भीमताल जाने वाले वाहन कालाढूंगी से जाएंगे।
  • बड़े वाहन लामाचौड़ तिराहे से कमलुगांजा होते हुए पंचायत घर से गोला रोड पर जाकर खड़े होंगे।
  • सितारगंज, चोरगलिया से आने वाले बड़े वाहन खेड़ा रोड पर खड़े होंगे।
यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की पांच सीटों पर इतना फीसदी रहा मतदान

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।