नववर्ष-2022 में होंगी कई बड़ी घटनाएं, ज्योतिषाचार्य ने किया खुलासा

859
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नया वर्ष, नई उम्मीदें, नई उमंग, नया उत्साह लेकर आता है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते 2020-2021 सामान्य जनमानस के लिए असामान्य रहा। हर व्यक्ति के मन में उत्सुकता है यह जानने की कि कैसा रहेगा 2022 । आइए जानते हैं भारतवर्ष पर ग्रहों का प्रभाव 2022 में कैसा रहेगा (New Year in Astrology)। बता रही हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी

ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी

नए साल 2022 (New Year in Astrology) का उदय कन्या लग्न और वृश्चिक राशि में हो रहा है। साल के प्रारंभ में लग्न की स्थिति हस्त नक्षत्र के पहले चरण में और चंद्रमा जेष्ठा नक्षत्र के पहले चरण में रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति के अनुसार आने वाला साल कारोबारियों एवं बौद्धिक लोगों के लिए विशेष महत्वपूर्ण रहने वाला है। महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा। भाग्य के भरोसे रहने वालों को निराशा हाथ लगेगी।

वहीं इस साल (New Year in Astrology) की शुरुआत में ही कालसर्प योग बन रहा है जिसकी वजह से किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। आकाशीय घटनाओं से आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि भारी बारिश, बाढ़, जैविक आपदा, भूकंप, सुनामी आदि अधिक देखने को मिल सकती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न देशों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है या युद्ध तब देखने को मिल सकते हैं।

आर्थिक दृष्टि से देखें तो वर्ष 2022 (New Year in Astrology) पिछले वर्षो की अपेक्षा अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कोरोना महामारी के चलते आर्थिक व्यवस्थाएं डगमगा गई थी। इस वर्ष आर्थिक स्थिति दुरुस्त होने की पूर्ण संभावना। आर्थिक दृष्टि से 2022 शुभ फल कारक रह सकता है।

शिक्षा के क्षेत्र के लिए 2022 सामान्य फल कारक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर भारत को वैश्विक स्तर पर नए आयाम प्रदान करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कोरोना के कारण शिक्षा के क्षेत्र में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 2022 में स्थितियां सामान्य होने की पूर्ण संभावना है।

वर्ष 2022 में अनेक राजनैतिक बदलाव आपको देखने को मिलेंगे जहां 2021 राजनीति के क्षेत्र में बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा, इसके विपरीत साल 2022 में राजनीति के लिहाज से अनुकूल रहने वाले हैं। विशेष तौर पर जुलाई के बाद का समय सरकार के द्वारा जनहित के लिए अच्छे निर्णय लिए जा सकते हैं। बाकी 2 वर्षों अपेक्षा सरकार महामारी से निपटने में अधिक सक्रिय दिखाई देगी।

स्वास्थ्य के परिपेक्ष से देखा जाए 2022 (New Year in Astrology) में कोरोना महामारी के कारण अधिक भय की स्थिति उत्पन्न होगी। कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जोकि बहुत घातक नहीं होगी। जुलाई 2022 से कोरोना वायरस का प्रभाव कम हो जाएगा। इसके अतिरिक्त मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां घातक हो सकती हैं। वर्षांत तक कोरोना वायरस का प्रभाव समाप्त होता दिखाई देगा।

अतः सावधानी बरतें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें मास्क अवश्य लगाएं।

(अगले अंक में पढ़ें : मेष, वृष, मिथुन राशि के जातकों का वार्षिक राशि फल 2022)

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।