नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने धोए जूठे बर्तन, लगाया झाड़ू, जाने कहां और क्या है मामला

123
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नानकमत्ता पहुंचे हैं। यहां दोनों गुुरुद्वारा भी पहुंचे और गुरु के आगे शीश नवाया। इसके साथ ही वहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लंगर हाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लंगर के बर्तन साफ कर और परिसर में झाड़ू लगाकर सेवा भी की।

इससे पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीगुरुनानक एकेडमी स्कूल परिसर में बने हैलीपेड में सुबह 9:40 बजे पहुंचे। जहां पर नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा, सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल समेत तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्त के प्रधान सेवा सिंह ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को सरोपा भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात

बाद में राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार से गुरुद्वारे पहुंचे और गुरुद्वारा साहिब में जाकर मत्था टेक गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक स्थल पीपल साहिब, भंडारा साहिब और पवित्र सरोवर में पांच स्नान किया। लंगर हाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लंगर के बर्तन साफ कर सेवा की। साथ ही लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। पीपल साहिब में झाडू की सेवा की।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि सिख समुदाय के लिए बड़ी बात है कि राज्य में सिख धर्म को मानने वालों को राज्यपाल की बड़ी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने सौंपी है, जिसे वह निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि वह बनबसा में लेफ्टिनेंट जनरल की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इससे पहले भी नानकमत्ता श्री गुरुद्वारा साहिब आकर आर्शीवाद लेते रहे हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि राज्यपाल बनने के बाद वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ गुरुद्वारा पहुंचा और शीश नवाया। गर्व है कि मैं सिख धर्म से हूं।

यह भी पढ़ें 👉  डीजे बजाने से मना करने पर संचालक पर बोला हमला, यहां का है मामला

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उनका गृह क्षेत्र है। खटीमा से विधायक हैं और आज सीएम हैं। कहा कि कहीं न कहीं गुरु की कृपा है, जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें मिली है। इसके लिए गुरु घर का आभारी हूं।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  यहां सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।