News in haldwani : अब कोविड कर्फ्यू के दौरान हरयाल सर्विस सेंटर देगा आपके वाहन को रफ्तार, प्रशासन ने दी यह अनुमति

169
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी : संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने इसे नियंत्रित करने के लिए कोविड कर्फ्यू लगा रखा है। ऐसे में दैनिक जरूरतों की चीजों को छोड़कर बाकी प्रतिष्ठान बंद है, जिसमें वाहन सर्विस के प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। ऐसे में वाहन Service की बड़ी दिक्कत आ जा रही है। सबसे ज्यादा समस्या एम्बुलेंस संचालकों के सामने है, जिनकी इस वक्त सर्वाधिक डिमांड है। रोगी को लाने- ले जाने के लिए एम्बुलेंस ही सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही हैं। लेकिन कहीं खराब होने पर उनको सर्विस नहीं मिल पा रही है, जिससे रोगी को कई बार अस्पताल पहुंचाते वक्त दिक्कत खड़ी हो जा रही है।
हर रोज आ रही इन दिक्कतों को देखते हुए जिलाधिकारी धीरज गर्व्याल ने haldwani में आवेदन के आधार पर हरयाल सर्विस सेंटर/ दुकान  को निर्धारित समय और शर्तों के आधार पर खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। हरयाल सर्विस सेंटर महानगर का वह सर्विस सेंटर है, जहां प्राइवेट के साथ सरकारी वाहनों की भी बड़ी संख्या में सबसे ज्यादा सर्विस होती है। लिहाजा यह अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई है, अब वाहन स्वामियों को कोविड काल के दौरान Service के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सबसे ज्यादा राहत एंबुलेंस संचालकों और सरकारी वाहनों को मिली है। आए दिन निकल रहे सैकड़ों केसों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस अब रास्ते मे खड़ी नहीं होंगी। एंबुलेंस संचालक पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन से इस बड़े सर्विस सेंटर को अनुमति देने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग और प्रतिदिन सेनेटाइजेशन की शर्तों के साथ सर्विस सेंटर ख़ोलने की अनुमति दी है। हरयाल सर्विस सेंटर के मालिक टोनी हरयाल ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए इसे खोला जा रहा है। अनुमति के मुताबिक इसे सुबह 7 सात बजे से अपराह्न 2 बजे तक ही इसे खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार