News in udham singh nagar : ऊधमसिंह नगर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार का कोरोना से निधन

537
खबर शेयर करें -

 

रुद्रपुर : सोमवार को उधम सिंह नगर जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह 15 दिन से ऑक्सीजन पर थी। अंततः उन्हें नहीं बचाया जा सका। सुशीला गंगवार के निधन से जिले में शोक की लहर है।
उधम सिंह नगर जिले की जिला पंचायत में लंबे समय से ईश्वरी प्रसाद गंगवार का अधिपत्य है। खुद ईश्वरी प्रसाद गंगवार लंबे समय तक जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे, उसके बाद उनकी पत्नी सुशीला गंगवार जिला पंचायत के अध्यक्ष बनी। सुशीला जिले की पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। वर्तमान में सुशीला गंगवार के बेटे सुरेश गंगवार की पत्नी रेनू गंगवार जिला पंचायत की अध्यक्ष है। सुशीला गंगवार को कोरोना हो गया था और लंबे समय से वह उपचार मे थी। 15 दिन से उनको ऑक्सीजन पर ले लिया गया था, मगर स्वास्थ्य में कोई सुधार होता नहीं दिखा। अंततः सोमवार को सुशीला गंगवार का निधन हो गया। सुशीला के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व अरविंद पांडे, पूर्व सांसद केसी बाबा, पूर्व सांसद बलराज पासी, वर्तमान सांसद अजय टम्टा समेत कई दिग्गजों ने दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला से बरामद हुई उत्तराखंड से अपहृत की गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार