मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ही नहीं, साढू़ भी आज बनेगा भाजपाई

203
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्‍य में सियासी उठापटक ने भी जोर पकड़ लिया है। भाजपा विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मुलायम सिंह यादव के घराने से बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी बहू अपर्णा यादव आज भाजपा (Aparna yadav in bjp) का दामन थामने वाली हैं। इसके लिए वह दिल्ली पहुंच चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले मुलायम सिंह यादव की बहू के भाजपा में शामिल होने की खबरों को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। पिछले कई दिनों से अपर्णा यादव के भाजपा (Aparna yadav in bjp)  ज्‍वाइन करने की चर्चाएं काफी तेज हैं।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली पहुंचने पर आज अपर्णा यादव (Aparna yadav in bjp)  सबसे पहले भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगी। इसके बाद BJP के वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार, अपर्णा यादव बुधवार 10 बजे भाजपा में (Aparna yadav in bjp) शामिल हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त
मुलायम के साढू़ भी आज ही बनेंगे भाजपाई

बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक में भाजपा में ज्‍वाइनिंग का दौर चलेगा। इस दौरान कई नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार, भाजपा समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंध लगाने की कोशिश में जुटी है। एक तरफ मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव दिल्‍ली में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण करेंगी तो दूसरी तरफ लखनऊ में मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्‍ता लखनऊ में बीजेपी का दामन थामेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश
पहले सपा, अब भाजपा लगा रही सेंध

कुछ दिनों पहले सपा ने भाजपा में सेंध लगाई थी, जिसके बाद योगी आदित्‍यनाथ सरकार में मंत्री रहे स्‍वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, दारा सिंह चौहान जैसे वरिष्‍ठ नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। इसके अलावा भाजपा के कई विधायक भी सपा में शामिल हो चुके हैं। अब भाजपा सपा मुखिया के परिवार में सेंध लगाकर इसका जवाब दे रही है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।