अब उत्तराखंड भाजपा में भूचाल : हरक नाराज, विधायक काऊ ने इस्तीफा दिया

510
खबर शेयर करें -

देहरादून : प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा भी कांग्रेस की राह पर दिखाई दे रही है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने गुस्से में कैबिनेट बैठक बीच में ही छोड़ दी है और वह बैठक छोड़कर निकल गए। चर्चा है कि हरक सिंह रावत शनिवार को मंत्री पद से इस्तीफा भी दे देंगे। इधर, विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी भाजपा से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। अचानक बदले घटनाक्रम से दिल्ली हाईकमान अलर्ट हो गया और डैमेज कंट्रोल के लिए राजनीतिक रणनीतिकारों को लगा दिया गया है।

चुनाव की दहलीज पर खड़े राज्य में जहां मुख्यमंत्री पद का चेहरा हरीश रावत को घोषित करने को लेकर रावत नाराज हो गए और पंजाब की राह पर जाने तक की चर्चा शूरू हो गई। वहीं अब भाजपा में अचानक भूचाल खड़ा हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक ले रहे थे। अचानक बैठक बीच में छोड़कर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत चले गए। चर्चा है कि हरक सिंह रावत नाराज होकर कैबिनेट बैठक से चले गए हैैं। उनके मोबाइल भी बंद हो गए। सूत्रों का कहना है कि वह डोईवाला में मेडिकल कालेज की स्वीकृति चाह रहे थे, लेकिन यह प्रस्ताव इस बार भी कैबिनेट में नहीं रखा गया। जिसको लेकर उनकी नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि भाजपा के शीर्ष नेता उनके बीच बैठक से उठकर जाने की वजह व्यक्तिगत बता रहे हैैं। कुल मिलाकर चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा में इस नए मामले से भूचाल आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित ट्रक खाई में समाया, एक की मौत, दूसरा घायल
विधायक उमेश शर्मा काऊ

भाजपा विधायक उमेश शर्मा और हरक सिंह रावत 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। वह पिछले दिनों भी नाराज हुए थे, जिनके बाद में सुर बदल गए।