spot_img

हाथी की सवारी छोड़कर कमल के साथ आए नवनीत अग्रवाल, दी गई बड़ी जिम्मेदारी

बरेली। आम आदमी पार्टी की झाड़ू छोड़कर बसपा के हाथी पर सवार हुए कारोबारी नवनीत अग्रवाल ने  अब भाजपा जॉइन कर ली है। उन्हें प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।


  शहर के प्रमुख कारोबारी नवनीत अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वह आप के टिकट पर 2017 में मेयर का चुनाव लड़े। लोकसभा चुनाव से पहले वह बसपा में शामिल हो गए और नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। अब नवनीत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नवनीत अग्रवाल ने बताया कि अति शीघ्र ही पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही साथ 131 जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। आप में नवनीत के साथी रहे बरेली के अरविंद अग्रवाल को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री उत्तरप्रदेश मनोनीत किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!