अब आनंद विहार तक जाएंगी उत्तराखंड की बसें, दिल्ली सरकार ने दी प्रवेश की अनुमति

193
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।

लंबे समय बाद आखिरकार दिल्ली सरकार ने उत्तराखंड की बसों को आंनद बिहार और कश्मीरी गेट बस अड्डे तक आने की अनुमति दे दी है।
बता दें कि दिल्ली सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम को रोडवेज बसें आंनद बिहार तक लाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में उत्तराखंड निगम की बसें कौशाम्बी तक ही जा पा रही थीं।
जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। दिल्ली में जाने के लिए उनको कैब, टेम्पो व अन्य साधनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। अब दिल्ली सरकार ने उत्तराखंड रोडवेज की बसों को दिल्ली आने की अनुमति दे दी है।
हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि आज से दिल्ली जाने वाली बसें आनंद विहार और कश्मीरी गेट तक जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, शव बरामद