Uttrakhand update : उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर राज्य सरकार ने घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक, सोमवार को निकलेगी शवयात्रा

661
खबर शेयर करें -

सौरभ बजाज, हल्द्वानी। कांग्रेस की आयरन लेडी एवं उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष Indira hridayesh के निधन पर उत्तराखंड सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष के निधन की खबर सुनकर सभी शोकाकुल हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इधर, dr. Indira hridayesh का शव रविवार शाम सात बजे दिल्ली से हल्द्वानी स्थित आवास पर पहुंच जाएगा। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

कांग्रेस की दिग्गज नेता एवं उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष dr. Indira hridayesh 2022 की चुनावी तैयारियों के क्रम में कांग्रेस की दिल्ली में चल रही पार्टी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गई थीं। वह उत्तराखंड भवन में ठहरी हुई थीं, वहीं पर उनको अचानक बेचैनी हुई और उसके बाद रविवार को उनका निधन हो गया। पारिवारिक सूत्र हार्ट अटैक से निधन बता रहे हैं। Dr hridayesh के निधन का समाचार जैसे ही दिल्ली कांग्रेस के दिग्गजों को पता चला एकाएक शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस सांसद एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तत्काल उत्तराखंड सदन पहुंच गए। जैसे ही उत्तराखंड में डॉक्टर Indira hridayesh के निधन की खबर फैली राज्य शोक में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे पर प्रहार- वाहन से पुलिस ने बरामद की नौ लाख की अंग्रेजी शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

डॉ. हृदयेश का लंबा राजनीतिक अनुभव था, उनको विकास पुत्री के नाम से भी संज्ञा दी जाती थी। डॉ. हृदयेश के निधन का समाचार सुनते ही कुमाऊं भर के तमाम उनके समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता उनके आवास पर उमड़ पड़े। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि Indira hridayesh का शव दिल्ली से रविवार शाम 7:00 बजे तक haldwani स्थित आवास पर पहुंच जाएगा। सोमवार को उनका शव अंतिम दर्शन के लिए हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में रखा जाएगा। तत्पश्चात दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पड़ोसी के घर सोया था परिवार, घर में अचानक लग गई आग, मचा हड़कंप

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत प्रदेश के तमाम दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा, कांग्रेस समेत इन प्रत्याशियों ने कराए नामांकन