Opinion Polls : उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, आप को इतनी सीटें

288
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, नई दिल्ली। उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के एलान के बाद एक-एक कर विभिन्न चैनल ओपिनियन पोल करा रहे हैं। इन सभी ओपिनियन पोल में सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। राज्य में 70 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए कम से कम 36 सीटें चाहिए। मगर जी न्यूज ने अपने ओपिनियन पोल में राज्य में भाजपा को 31-35 सीटें दी हैं, जबकि कांग्रेस को 33-37 सीटें दी हैं। आप को 0-2 सीटें मिलते दिखाया गया है। अन्य को 0-1 से सीटें मिलने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला से बरामद हुई उत्तराखंड से अपहृत की गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार
रिपब्लिक भारत का पोल

वहीं, रिपब्लिक भारत की ओर से कराए गए ओपनियन पोल में कहा गया है कि उत्तराखंड में बीजेपी आसान जीत दर्ज करेगी। रिपब्लिक टीवी ने राज्य में भाजपा को 36-42 सीटें दी हैं। वहीं कांग्रेस को 25-31 सीटें मिलने की बात कही गई है। आप को 0-2 से सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं।

पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे

मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए कराए गए ओपिनियन पोल की बात करें तो मुख्यमंत्री चेहरे पर लोगों की पहली पसंद पुष्कर सिंह धामी हैं। उन्हें 39.90 फीसदी वोटों के साथ चुना गया है। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हैं, जिन्हें 37.50 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल 13.1 फीसदी वोटों के साथ तीसरा स्‍थान मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में भीषण अग्निकांड- कई झोपड़ियों हुई राख

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।