जापान के पूर्व पीएम समेत 119 को पद्म पुरस्कार, जानें कौन-कौन हस्तियां हैं शामिल

224
# padma award
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को 2020 में पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2020) के लिए चुनी गई हस्तियों को सम्मानित किया। इसके लिए नामों का एलान पिछले साल ही कर दिया गया था। अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को आज तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सौंपे गए। सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, 16 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया। देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण पाने वालों में जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे और पा‌र्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) का भी नाम शामिल है।

पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2020) पाने वालों में 29 महिलाएं हैं, जबकि 10 लोग एनआरआई, भारतीय मूल के व्यक्ति व ओवरसीज सिटीजन आफ इंडिया हैं। इनमें एक ट्रांसजेंडर है। हर साल पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2020) की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। राष्ट्रपति मार्च-अप्रैल में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के चलते ये पुरस्कार (Padma Awards 2020) नहीं दिए जा सके थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

इन्हे दिया गया पद्म विभूषण सम्मान

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यकाल में भारत-जापान के संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। उन्हें लोकसेवा के लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। वहीं गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को कला क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से नवाजा गया। उन्होंने तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषाओं में हजारों गाने गाए थे। इनके अलावा ओडिशा के चर्चित मूर्तिकार सुदर्शन साहू को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्‍मानित किया गया है। फाइबर आप्टिक्स के क्षेत्र में अपने काम के लिए प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरिंदर सिंह कपानी को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया। कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ बेल्ले मोनप्पा हेगड़े, भारतीय इस्लामी विद्वान एवं कार्यकर्ता मौलाना वाहिदुद्दीन खान, पुरातत्वविद बीबी लाल को भी पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें : भारत में बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने दिए 1 करोड़ डोज के ऑर्डर

इन्हें मिला पद्म भूषण

इसके अलावा कुल 10 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है। इनमें असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल (मरणोपरांत), भारतीय इस्लामिक विद्वान कल्बे सादिक (मरणोपरांत), प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह, शास्त्रीय गायिका केएस चित्रा, चंद्रशेखर कंबारा, रजनीकांत देवीदास श्राफ शामिल हैं।

इन्हें पद्मश्री

राष्ट्रपति ने 102 को पद्मश्री पुरस्कार भी दिए। इनमें पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती, कंगना रनौत, सरिता जोशी, गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रो. चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) समेत कुल 102 हस्तियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।