फ़िल्म निर्माता पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष अब राजनीति करेंगी, इस पार्टी में हुईं शामिल। जानिए…

148
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, मुम्बई।

बॉलीबुड में फ़िल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष अब राजनीति के मंच पर नज़र आएंगी। उन्होंने सोमबार को आरपीआई का झंडा भी उठा लिया।
पिछले दिनों अचानक निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप जड़कर बॉलीवुड में हड़कंप मचा दिया। अनुराग कश्यप के खंडन के बाद भी पायल की ओर से मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पायल ने इस मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा भी मांगी थी। हालांकि पुलिस उनके आरोप की जांच कर रही है, लेकिन इस मामले में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल भावत सिंह कोश्यारी से मिलकर सुरक्षा को लेकर पैरवी की और कड़ी कार्रवाई कराने का अनुरोध किया था। उसके बाद सोमबार को पायल के सियासी स्टैंड ने सभी को चौका दिया। वह मुंबई में रामदास अठावले की मौजूदगी में उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गईं। रामदास अठावले ने उनको पार्टी की महिला विंग की कमान सौंपी है। हन्होंने कहा की महिला उत्पीड़न के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को पायल घोष मजबूती देंगी।